Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: विधायक देवेंद्र ने सदन में उठाया साधराम हत्याकांड का मुद्दा, कांग्रेस विधायक निलंबित, दिया धरना

Jagbhan Yadav

Thu, Feb 22, 2024

  • विधायक देवेंद्र ने सदन में उठाया साधराम हत्याकांड का मुद्दा, कांग्रेस विधायक निलंबित, दिया धरना

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में आज दिनांक 22 फरवरी की कार्यवाई के दौरान शून्यकाल के जरिए विधायक देवेंद्र यादव ने कवर्धा में हुए साधराम यादव हत्याकांड का मुद्दा उठाया।

ज्ञात हो कि गत 20 फरवरी को विधायक देवेंद्र कवर्धा लालपुर गांव पहुंच मृतक साधराम के परिजनों से भेंट कर उनकी मांगे सुनी थी। इस दौरान हुई समाज की बैठक के दौरान आवश्यक फैसलों के साथ ही विधायक देवेंद्र ने सदन में मुद्दा उठाने की बात कही थी।

आज सदन में उठे साधराम हत्याकांड के मुद्दे पर विपक्ष ने मामले की सीबीआई जांच कराए, मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी देने और मुआवजा देने को लेकर बात रखी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बात को गंभीरता से रखते हुए मामले की सीबीआई जांच कराए जाने का पक्ष रखा।

दोनों पक्षों से संवाद के बीच मांग पूर्ण ना किए जाने को लेकर विपक्षी विधायक गर्भ गृह में धरना प्रदर्शन करने लगे जिसके चलते सभी को निलंबित किया गया। जिसके बाद साधराम यादव की हत्याकांड को मुखरता से रखते हुए विधायकों ने सदन के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

ज्ञात हो कि विधायक देवेंद्र के 20 कवर्धा दौरे के दौरान समाज प्रमुखों ने उन्हें आज होने वाले न्याय रैली में सम्मिलित होने अपील की थी। विधानसभा की कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत विधायक देवेंद्र अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ कवर्धा पहुंचेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें