Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

आज 5 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

*देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आकाश चेलक ने भरा जिला महासचिव पद के लिए नामांकन* *युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन, IYC ऐप

‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन आज से…..

राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: मोदी और योगी नहीं बचा पाये बुंदेलखंड में भाजपा का गढ़ :चार में केवल एक मिली सीट

  • राजेश यादव

बांदा। 2024 के लोकसभा चुनाव में “भाजपा के गढ़ बुंदेलखंड में सपा ने सेंध लगा दी” है। इस गढ़ को बचाने के लिए “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन सफल नहीं हो सके”। बुंदेलखंड की चार सीटों में से जालौन पर सपा के नारायण दास, बांदा पर सपा की कृष्णा देवी और हमीरपुर सीट पर सपा के अजेंद्र सिंह लोधी जीते हैं।

मोदी और योगी नहीं बचा पाये बुंदेलखंड में भाजपा का गढ़ : चार में केवल एक मिली सीट
Modi and Yogi could not save BJP’s stronghold in Bundelkhand: Only one seat out of four was won

हालांकि झांसी सीट पर भाजपा ने हैट्रिक लगाई है। झांसी सीट पर भाजपा के अनुराग शर्मा ने दूसरी बार जीत का परचम फहराया है। बुंदेलखंड की चारों सीटों पर बसपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद से बुंदेलखंड भाजपा का गढ़ बना हुआ था। यहां झांसी सीट पर भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती सांसद रह चुकी हैं। आजादी के बाद के चुनावों की बात करें तो बुंदेलखंड कांग्रेस का गढ़ रहा है। हालांकि बीच-बीच में कम्युनिष्ट पार्टी, बसपा, समाजवादी पार्टी के सांसद भी यहां रह चुके हैं।

मोदी और योगी नहीं बचा पाये बुंदेलखंड में भाजपा का गढ़ : चार में केवल एक मिली सीट
Modi and Yogi could not save BJP’s stronghold in Bundelkhand: Only one seat out of four was won

2024 के चुनाव में बुंदेलखंड के गढ़ को ध्वस्त होने से बचाना “भाजपा के लिए कड़ी चुनौती” थी। इसके लिए हमीरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा की, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में रोड शो किया। इनके अतिरिक्त मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आदि नेताओं ने यहां ताकत झोंकी, लेकिन ये प्रयास गढ़ में सेंध लगने से नहीं रोक सके। मंगलवार को हुई मतगणना के बाद सामने आए परिणामों ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें