Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

, देशवासियों से बोले- अब ये करना होगा

PF का पैसा! करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

मोदी का फोन, सरकार गठन पर दी बधाई

दर्दनाक हादसे में दो ग्रामीणों की मौत

लगाया लाखों का चूना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: MP Election 2023: बीजेपी पर अखिलेश यादव का हमला, कहा- भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है

Jagbhan Yadav

Wed, Nov 15, 2023

धमेंद्र यादव, निवाड़ी। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। जहां एक ओर प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त मुकाबला है। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी भी चुनावी ताल ठोक रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां और सभाएं कर रहे हैं। इस बीच सपा मुखिया आज निवाड़ी पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि निवाड़ी में भ्रष्टाचार मिटाना है तो 17 नवंबर को साइकिल चलाना है। 

दरअसल, आज बुधवार को सपा मुखिया निवाड़ी विधानसभा से मीरा दीपक यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का पाप का घड़ा भर चुका है। 20 साल एमपी में और दिल्ली में 10 साल सत्ता में रहे, इन 30 सालाें का हिसाब दो। बीजेपी ने कहा था कि किसानों को आय दुगनी हो जाएगी, कृषि के सभी समान महंगे हो गए और बेराेजगारी बढ़ती जा रही है।

कृषि मंत्री कमल पटेल पर कक्काजी ने साधा निशाना: शिवकुमार बोले- उन्होंने किसान संगठन को कुकुरमुत्ता कहा था, अब यही संगठन चुनाव में जवाब देगा

जीत का संदेश जाएगा उत्तर प्रदेश

उन्होंने आगे कहा, बीजेपी ने यह भी कहा था कि नोटबंदी हो जाएगी तो किसानों की आय बड़ जाएगी। मैं जब-जब ड्रोन देखता हूं तो लगता है कही ये ड्रोन दो हजार के नोट तो हीं ढूंढ रहा है। बीजेपी ने कांग्रेस के विधायक लूट लिए, मैं निवाड़ी की जनता से मदद मांगने आया हूं कि आप मीरा दीपक यादव को जिताओ। निवाड़ी की जीत का संदेश उत्तर प्रदेश में भी जाएगा और हम 2024 में डटकर मुकाबला करेंगे।

MP Election 2023: BSP प्रत्याशी का पैसे बांटते Video वायरल, दाल टिक्कड़ के बहाने लोगों को किया था इकट्ठा

आरक्षण पर बोले अखिलेश 

सपा मुखिया ने कहा कि सबसे बड़ी लड़ाई आरक्षण की है। जातिगत जनगणना कराना है। दलित और आदिवासियों को अधिकार दिलाना है। बीजेपी की सरकार उत्तर प्रदेश में समाजवादियों को परेशान कर रही है।

कलेक्टर का फरमानः मतदान के दिन सभी प्रकार के वाहनों पर रोक, कांग्रेस बोलीं- क्या लोग गधे पर घूमेंगे, चुनाव आयोग से शिकायत

निवाड़ी में होगी ऐतिहासिक जीत 

अखिलेश यादव ने कहा, हम प्रचंड बहुमत से निवाड़ी जीत रहे हैं। ये ऐतिहासिक चुनाव होने जा रहा है। हम भरोसा दिलाते हैं कि आप निवाड़ी जिताओ हम एमपी से नहीं हटेंगे। हम लोगों ने पिछली बार बिना शर्त के सरकार का समर्थन किया था, लेकिन इस बार हम निवाड़ी के विकास के शर्त के साथ समर्थन देंगे।

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें