Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बिलासपुर में राहुल गांधी ने आमसभा को किया संबोधित : भाजपा के लोग सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण करके खत्म करते हैं आरक्षण, दी ये चुनौती : राहुल गांधी

Jagbhan Yadav

Mon, Apr 29, 2024

 

बिलासपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करने के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि ये (भाजपा) कहते हैं कि हम आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। आरक्षण एक सोच है। आरक्षण का मतलब हिंदुस्तान के पिछड़ों को, दलितों को, आदिवासियों को देश में भागीदारी मिलनी चाहिए

राहुल ने आगे कहा कि जब ये किसी सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण करते हैं तो ये आरक्षण को खत्म करते हैं, सार्वजनिक क्षेत्र में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को जगह मिलती थी। जैसे ही सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण हो जाता है वहां ना किसी दलित को, ना पिछड़े वर्ग को ना आदिवासी को जगह मिलती है।

 

https://twitter.com/INCIndia/status/1784929246021849423?t=k-XCf0m7KNVCCYvctq9a3w&s=19

राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसी भी भाजपा के नेता को चुनौती देता हू्ं कि वो कह दे कि हम सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण नहीं करेंगे, वो कह दे कि हम ठेकेदारी प्रथा को बंद कर देंगे, वो कह दे कि हम किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। ये लोग ऐसा कर ही नहीं सकते।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें