Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर महिला जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ

पीट-पीटकर किया लहूलुहान...इस वजह से दो लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

युवक की लाश, हत्या या फिर….इलाके में सनसनी

खोलते ही उड़ गए सबके होश, फिर जो हुआ…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

महाराष्ट्र पॉलिटिक्स : मराठी भाषी लोगों को राज ठाकरे की चेतावनी, कहा-…तो ये BMC चुनाव आखिरी होगा’

Jagbhan Yadav

Mon, Nov 24, 2025

Raj Thackeray: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीएमसी चुनाव (BMC elections) को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीति पार्टियों के बीच जुबानी जंग के बीच मतदाताओं को चेतावनी या धमकाने (डर दिखाने) के मामले भी आ रहे हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मराठी भाषी लोगों (Marathi speaking people) को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर मराठी भाषी सतर्क नहीं रहे तो आगामी बृह्णमुंबई महानगरपालिका चुनाव उनके लिए आखिरी चुनाव साबित हो सकते हैं।

राज ठाकरे ने यहां मनसे कोंकण महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की। मनसे प्रमुख ने एक संक्षिप्त संदेश में कहा, “अपनी सतर्कता कायम रखिए, वरना नुकसान निश्चित है। अगर आप सतर्क नहीं रहे तो आने वाला बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) का चुनाव मराठी मानुष के लिए आखिरी चुनाव होगा। साथ ही इसके परिणाम दूरगामी होंगे।

राज ठाकरे ने मतदाता सूची में विसंगतियों का मुद्दा उठाया था और हाल ही में विपक्ष द्वारा निकाले गए संयुक्त मार्च में शामिल हुए थे।

राज ठाकरे ने यहां मनसे कोंकण महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की। मनसे प्रमुख ने एक संक्षिप्त संदेश में कहा, “अपनी सतर्कता कायम रखिए, वरना नुकसान निश्चित है। अगर आप सतर्क नहीं रहे तो आने वाला बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) का चुनाव मराठी मानुष के लिए आखिरी चुनाव होगा। साथ ही इसके परिणाम दूरगामी होंगे।

 डिप्टी CM अजित पवार ने मतदाताओं को दी थी धमकी

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने वोट नहीं देने वाले मतदाताओं को धमकी दी थी। अजित पवार ने मालेगांव के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आपके पास वोट है तो मेरे पास फंड है। अगर मतदाता एनसीपी उम्मीदवारों को चुनेंगे तो फंड की कमी नहीं होगी, वरना वे भी इनकार करेंगे। दरअसल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजित पवार गुट) प्रमुख अजित पवार शनिवार को बारामती तहसील में मालेगांव नगर पंचायत चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। नगर पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान अजित पवार ने कहा कि अगर मतदाता उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनते हैं तो वह शहर में फंड की कोई कमी नहीं होने देंगे, लेकिन अगर लोग उनके उम्मीदवारों को नकारते हैं, तो वह भी इसी तरह जवाब देंगे। भरी मंच से मतदाताओं को धमकी देने के मामले ने महाराष्ट्र में सियासी तूफान ला दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें