Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

*देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आकाश चेलक ने भरा जिला महासचिव पद के लिए नामांकन* *युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन, IYC ऐप

‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन आज से…..

राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Revanth Reddy will be Telangana CM: तेलंगाना में रेवंत रेड्डी होंगे मुख्यमंत्री, 7 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 6, 2023

नई दिल्ली। Revanth Reddy will be Telangana CM: कांग्रेस के रेवंत रेड्डी Revanth Reddy को मंगलवार शाम औपचारिक रूप से विधायक दल का प्रमुख चुना गया, जिससे उनके तेलंगाना के अगले Telangana CM मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शपथ समारोह गुरुवार को होगा।

Revanth Reddy will be Telangana CM: इस घोषणा ने रविवार को वोटों की गिनती के बाद पार्टी को विजेता घोषित किए जाने के बाद से पैदा हुई अनिश्चितता और अटकलों पर विराम लगा दिया। हालांकि उत्तम कुमार रेड्डी और भट्टी विक्रमार्क ने भी सीएम के पद पर अपनी दावेदारी पेश की थी।

Revanth Reddy will be Telangana CM: बता दें कि तेलंगाना में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। कर्नाटक के बाद तेलंगाना दक्षिण का दूसरा राज्य है, जहां कांग्रेस की खुद की सरकार बनती दिख रही है। तेलंगाना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को शुरुआत से ही सीएम रेस में सबसे आगे माना जा रहा था।

Revanth Reddy will be Telangana CM: बता दें कि रेवंत रेड्डी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस का चेहरा बने रहे। वे प्रचार के दौरान हमेशा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ नजर आए। तेलंगाना में जीत का सबसे ज्यादा श्रेय भी रेवंत रेड्डी को मिल रहा है. यही वजह है कि सीएम पद के लिए उनका नाम सबसे आगे रहा। रेवंत रेड्डी तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। रेड्डी तेलंगाना में कांग्रेस के उन तीन लोकसभा सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने 2019 में जीत हासिल की थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें