Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: SP Candidate List: सपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की जारी की दूसरी लिस्ट, बेनी प्रसाद वर्मा के पोती को गोण्डा से मिला टिकट

SP Candidate List: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सपा ने कमर कस ली है। सोमवार को सपा ने 11 और प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानते हैं किस कैंडिडेट को कहां से टिकट मिला है?

 samajwadi party announces second list 11 candidates shreya grandson of Beni Prasad Verma elect from gonda

लोकसभा चुनाव को लेकर सपा ने 11 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।

SP Candidate List: समाजवादी पार्टी ने आज यानी सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा (Beni Prasad Verma) की पोती श्रेया वर्मा को गोंडा और मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) को गाजीपुर सीट से उतारा गया है। अब तक समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) 27 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

समाजवादी पार्टी ने मुजफ्फरनगर, आंवला, शाहजहांपुर, हरदोई, मिश्रिख, मोहनलालगंज, प्रतापगढ़, बहराइच, गोंडा, गाजीपुर और चंदौली संसदीय सीटों से उम्मीदवार की घोषणा की है। मुजफ्फरनगर सीट से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप और हरदोई से उषा वर्मा को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा मोहनलालगंज सीट से आरके चौधरी, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, प्रतापगढ़ से डॉक्टर एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, चंदौली से वीरेंद्र सिंह और गोंडा से श्रेया वर्मा को मैदान में उतारा गया है। श्रेया वर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पोती हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें