Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण

में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल….

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: विभा देवव्रत सिंह ने भूपेश बघेल पर लगाया आरोप, कहा- राजा साहब को खून के आंसू रूलाए, अब उनके नाम पर वोट मांग रही कांग्रेस

Jagbhan Yadav

Sat, Apr 20, 2024

खैरागढ़

लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच खैरागढ़ के राजा दिवंगत देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने एक वीडियो कर पूर्व सीएम और राजनांदगांव प्रत्याशी भूपेश बघेल पर आरोप लगाया है. विभा सिंह ने वीडियो में कहा है कि देवव्रत पद्मा सिंह को देवव्रत की पत्नी बताकर कांग्रेस वोट मांग रही है.

विभा ने कहा कि भूपेश बघेल और पद्मा सिंह ने मिलकर महल को खत्म किया. महल पर पत्थर बरसाए, हमारे ऊपर जानलेवा हमला करवाया. हमारे महल को बंद करवा कर महल की राजनीति खत्म कर दी. कांग्रेस पार्टी से हमारे परिवार को बरसो पुरान रिश्ता रहा है लेकिन राजा देवव्रत सिंह के जिंदा रहते हुए उन्हें खून के आंसू रुलाए और उनको पार्टी से बाहर आना पड़ा.

विभा सिंह ने वीडियो जारी कर कि जब तक राजा साहब जिंदा थे. वह खून के आंसू रोते उनके निधन के बाद कभी उनकी मूर्ति बनाकर, जो पद्मा सिंह को प्रेजेंट वाइफ बता कर कांग्रेस वोट मांग रही है. जिस महिला ने 11 करोड रुपए लेकर क्षेत्र को छोड़ चुकी है.

उसने बच्चों को छोड़ दिया राजा देवव्रत सिंह को छोड़ दिया,उस औरत को लाकर बार-बार भूपेश बघेल और यशोदा वर्मा प्रेजेंट वाइफ बताकर वोट कलेक्ट कर रहे हैं. इस बात का सबूत और वीडियो भी मेरे पास है. वे ऐसा करके वोट कलेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं.

विभा सिंह ने कहा कि राजनांदगांव क्षेत्र के लोगों को बहका कर भूपेश बघेल बहुत गलत कर रहे हैं उन्हें ऐसा नही करना चाहिए. पद्मा का हमारे राज घराने से कोई लेना-देना नहीं है. जो महिला तलाक करके पैसे लेकर सब कुछ छोड़कर जा चुकी है.

झूठी बाते करके वोट मांगा जा रहा है. मैं क्षेत्र वासियों से जनता अपील करती हूं की अपने उज्जवल भविष्य के लिए सही पार्टी चुने और अपना अच्छा भविष्य देखकर वोट करें.

विभा सिंह के बयान पर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा विभा सिंह भारतीय जनता पार्टी के हाथों खेल रही है. सारा राजनांदगांव राज परिवार और छत्तीसगढ़ का एक-एक व्यक्ति जानता है. स्वर्गीय देवराज सिंह की असामयिक मौत क्यों हुई थी. पारिवारिक कलह की सूत्रधार कौन थी ।यह बात किसी से नही छुपी. जो देवव्रत सिंह की नहीं हुई वह कांग्रेस की कहां होगी.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें