Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

*देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आकाश चेलक ने भरा जिला महासचिव पद के लिए नामांकन* *युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन, IYC ऐप

‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन आज से…..

राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: VIDEO: शिवराज सिंह के आवास पर मिलने पहुंचे मध्य प्रदेश के मनोनीत CM मोहन यादव, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

मध्य प्रदेश के मनोनीत सीएम मोहन यादव भोपाल में पूर्व सीएम शिवराज सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान मोहन यादव ने शिवराज के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

ANI

शिवराज सिंह के आवास पर मिलने पहुंचे मोहन यादव

भोपाल: मध्य प्रदेश के मनोनीत सीएम मोहन यादव, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह से मिलने उनके भोपाल स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने फूलों से एक-दूसरे का स्वागत किया। मोहन यादव ने

मनोरंजन

खेल

पैसा

राशिफल

धर्म

हेल्थ

एक्सप्लेनर

फैक्ट चेक

लाइफस्टाइल

गैलरी

एजुकेशन

क्राइम

वायरल

टेक

सरकारी नौकरी

Brand Content

पोडकास्ट

Hindi News

मध्य-प्रदेश

VIDEO: शिवराज सिंह के आवास पर मिलने पहुंचे मध्य प्रदेश के मनोनीत CM मोहन यादव, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

VIDEO: शिवराज सिंह के आवास पर मिलने पहुंचे मध्य प्रदेश के मनोनीत CM मोहन यादव, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

मध्य प्रदेश के मनोनीत सीएम मोहन यादव भोपाल में पूर्व सीएम शिवराज सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान मोहन यादव ने शिवराज के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Follow us on

.

Image Source : ANI

शिवराज सिंह के आवास पर मिलने पहुंचे मोहन यादव

Written By: Rituraj Tripathi

December 11, 2023 22:33 IST

भोपाल: मध्य प्रदेश के मनोनीत सीएम मोहन यादव, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह से मिलने उनके भोपाल स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने फूलों से एक-दूसरे का स्वागत किया। मोहन यादव ने शिवराज के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। 

ANI

@ANI

·

#WATCH | Madhya Pradesh CM-designate Mohan Yadav meets former CM and senior leader Shivraj Singh Chouhan at his residence in Bhopal.

उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं मोहन यादव

गौरतलब है कि तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए बीजेपी ने मोहन यादव को राज्य का नया सीएम बनाया है। वह उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। सीएम बनने के बाद मोहन यादव ने कहा कि मैं पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता हूं। मैं आप सभी को, राज्य नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। आपके प्यार और समर्थन से, मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करूंगा। मुझे उम्मीद है कि सभी का सहयोग मुझे मिलेगा।

साल 2013 में पहली बार बने थे विधायक

मोहन यादव साल 2013 में पहली बार विधायक बने थे। मात्र 10 साल में ही उन्होंने राज्य में सत्ता का शिखर छू लिया। वह एबीवीपी और संघ से जुड़े रहे और उन्हें संघ का काफी करीबी भी बताया जाता है। मोहन यादव की छवि हिंदूवादी नेता की है और छात्र जीवन से ही वह राजनीति में सक्रिय हैं। उनका जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ था और उन्होंने विक्रम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। मोहन यादव की छवि एक शिक्षित नेता के रूप में मानी जाती है। उन्होंने एमबीए और पीएचडी की पढ़ाई की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें