Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

पश्चिम दिशा में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, पढ़ें 25 अक्टूबर का पंचांग

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: जहाँ<em> </em>भी<em> </em>अनियमितताओं<em> </em>के<em> </em>आरोप<em> </em>लगे<em> </em>हैं<em>, </em>उन<em> </em>सबकी<em> </em>जाँच<em> </em>होगी<em> - </em>विजय<em> </em>शर्मा

Jagbhan Yadav

Thu, Jan 4, 2024

जहाँ भी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, उन सबकी जाँच होगी - विजय शर्मा

नशा उन्मूलन के लिए एक अलग सेल बनाया जाएगा, पुलिस और ज्यादा ताक़त से काम करेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई को सौंपे जाने के प्रदेश सरकार के आदेश के संबंध में कहा है कि जहाँ पर भी इस तरह की अनियमितताओं के आरोप लगे हैं,

उन सबकी जाँच होगी। लेकिन यह तय है कि जहाँ-जहाँ इस तरह के आरोप लगे हैं, युवाओं में असंतोष है, नौजवानों के साथ अन्याय हुआ है, उन सभी बिंदुओं को जाँच के दायरे में लिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम किया जाएगा। अपराधों पर नियंत्रण के लिए भाजपा सरकार पूरी ताकत से काम करेगी। इसके लिए पुलिसिंग को भी दुरुस्त किया जाएगा। अंतरराज्यीय अपराधियों व तस्कर गिरोह पर अंकुश लगाने , सूखा नशा और उसके काले कारोबार के लिए प्रदेश सरकार एक अलग सेल बनाकर काम करेगी जो इस काम को पूरी दक्षता से देखेगा। सीमावर्ती इलाकों से भी इस तरह की तस्करी होती है। प्रदेश सरकार की कोशिश होगी कि इस कारोबार में लगी पूरी चेन को ही नेस्त-ओ-नाबूद करें। सख्ती से कार्रवाई की जाए, जड़-मूल से ही इसे खत्म कर दिया जाए।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अपराध और नक्सली हिंसा पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों से कहा गया है कि विभिन्न अस्पतालों में लैंडमैन विस्फोट से पीड़ित जवानों से मिलकर जो दर्द देखा है, वह दर्द शारीरिक के साथ-साथ परिवार के लिए भी बड़ा दर्द है। इस दर्द का हिसाब तो लेना होगा। यूँ ही नहीं छोड़ जा सकता इसे। दर्द का हिसाब लिया जाएगा। नशा है, जिसके कारण अपराध होते हैं। पुलिस और ज्यादा ताकत से काम करेगी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस के आधुनिकीकरण और सुरक्षा के लिए प्रयासों को गति देगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा और आधुनिकीकरण के लिहाज से काम करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें