Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र

मंडल ने बनाया नया रिकार्ड, 1 दिन में 14 लाख 53 हजार 645 वसूले गये जुर्माना

भाजपा महिला मोर्चा की टीम को आठ प्वाइंट से परास्त कर महाराष्ट्र मंडल विजेता

सुपोषण की ओर सशक्त कदम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मिला नया संबल

से दिव्यांगजनों को मिली नई दिशा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: अध्यक्ष पद की रेस में नया ट्विस्ट, आखिर कौन होगा BJP का अगला कप्तान,दक्षिण भारत से मिल सकती है पार्टी को कमान…

Jagbhan Yadav

Sun, Apr 20, 2025

नई दिल्ली : – भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में नए अध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है। इसको लेकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बीच फिर से वार्ता होने की संभावना है, जिससे चल रही असहमति को दूर किया जा सके।

सूत्रों का कहना है कि आने वाले सप्ताह में RSS प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले दिल्ली में होंगे। ऐसे में भाजपा के शीर्ष नेता उनके साथ बैठक कर सकते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को नागपुर में RSS मुख्यालय जाकर भागवत से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन तब किसी नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी।

किसके हाथ में जाएगी कमान? ये नाम सबसे आगे
सीटी रवि (C.T. Ravi)
बी.एल. संतोष
मनोज सिन्हा
प्रह्लाद जोशी
धर्मेंद्र प्रधान
भूपेंद्र यादव
हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, सीटी रवि सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वे न केवल कर्नाटक से आते हैं, बल्कि RSS से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। आक्रामक राजनीति और संगठन कौशल के लिए चर्चित सीटी रवि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं।

संघ चाहता है ‘रबर स्टांप’ नहीं, मजबूत संगठनकर्ता
इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जहां अपने पसंदीदा नेता को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं, वहीं RSS किसी रबर स्टांप अध्यक्ष के बजाय एक मजबूत और अनुभवी संगठनकर्ता को आगे लाना चाहता है। संघ इस बार भी पीढ़ीगत बदलाव पर जोर दे रहा है, जैसा कि 2010 में नितिन गडकरी के समय हुआ था।

दक्षिण भारत से हो सकता है अगला अध्यक्ष?
भाजपा की रणनीति के अनुसार, इस बार पार्टी अध्यक्ष दक्षिण भारत से भी हो सकता है। BL संतोष और सीटी रवि, दोनों ही कर्नाटक से हैं और RSS की पृष्ठभूमि से आते हैं। इससे पार्टी दक्षिण भारत में अपनी जड़ें और मजबूत करना चाहती है।

धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव भी रेस में
धर्मेंद्र प्रधान, जो चुनावी रणनीति में माहिर माने जाते हैं और लंबे समय से संघ से जुड़े हैं, अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। वहीं भूपेंद्र यादव, जो पर्यावरण मंत्री हैं और कई चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं, उनकी दावेदारी भी मज़बूत मानी जा रही है। हालांकि, बीजेपी हमेशा अप्रत्याशित निर्णयों के लिए जानी जाती है। हो सकता है कि पार्टी ऐसा चेहरा सामने लाए, जिसका नाम फिलहाल चर्चा में भी नहीं है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें