Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण

में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल….

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे... कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे पर कांग्रेस का कार्टून के जरिये करारा वार

Jagbhan Yadav

Tue, Mar 19, 2024

 कोरबा लोकसभा सीट इन दिनों काफी चर्चा में है । बीते दिनों भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे ने कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत पर बड़ी टिप्पणी की थी और उन्हें लापता सांसद बताया था ।

इसके जवाब में अब कांग्रेस ने सरोज पांडे को एक कदम आगे बढ़कर परदेसी ही बता दिया है। एक्स पोस्ट पर कांग्रेस ने भाजपा को अब पोस्टर वार के बदले में पोस्टर से ही जवाब दिया है।

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहाँ उम्मीदवार नेता जमीनी प्रचार-प्रसार में जुट चुके हैं तो दूसरी तरफ दोनों दलों के बीच सोशल मीडिया पर भी जमकर वार-प्रहार जारी हैं।

आप भी देखें कांग्रेस की तरफ से जारी किया गया यह कार्टून

वहीं अपने चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने भी कहा है कि वह कोई परदेसी नहीं है । वह इस लोकसभा की बहू हैं उन्होंने कहा कि वह बिसाहू लाल महंत की बहू हैं। जाहिर है कि कांग्रेस ने अब भाजपा प्रत्याशी की कमजोर नस को पकड़ लिया है। बहरहाल देखना होगा नतीजे क्या कहते हैं और जनता किस परदेसी बताती है और किसे बहू साबित करती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें