Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

IAS transfer: : 13 आईएएस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कई को अतिरिक्त प्रभार, देखें ल‍िस्‍ट

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 27, 2025

 Chhattisgarh IAS transfer: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 नवंबर 2025 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल क‍िया है. छत्तीसगढ़ कैडर में तैनात भारतीय प्रशासन‍िक सेवा के 13 अध‍िकार‍ियों को इधर-उधर क‍िया है. नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से छत्तीसगढ़ शासन में सामान्‍य प्रशासन भवन सच‍िव रजत कुमार ने आईएएस के तबादले व अत‍िर‍िक्‍त कार्यभार आदेश जारी क‍िए हैं.  

किस IAS को क्‍या ज‍िम्‍मेदारी?

शिखा राजपूत तिवारी (2008 बैच)
आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा एवं अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, आयुष को अस्थाई रूप से सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग पद पर पदस्थ किया गया.

डॉ. प्रियंका शुक्ला (2009 बैच
आयुक्त सह संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अतिरिक्त प्रभार MD, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन को अस्थाई रूप से आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए MD, पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

किरण कौशल (2009 बैच)
MD, मार्कफेड एवं अतिरिक्त प्रभार MD, नागरिक आपूर्ति निगम को अस्थाई रूप से सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

पदुम सिंह एल्मा (2010 बैच)
संचालक, महिला एवं बाल विकास एवं अतिरिक्त प्रभार MD, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को अस्थाई रूप से MD, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड पद पर पदस्थ करते हुए MD, छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

संजीव कुमार झा (2011 बैच)
संचालक, समग्र शिक्षा एवं अतिरिक्त प्रभार MD, पाठ्य पुस्तक निगम को अस्थाई रूप से संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं पद पर पदस्थ करते हुए MD, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

Latest and Breaking News on NDTV

जितेंद्र कुमार शुक्ला (2012 बैच)
मिशन संचालक, जल जीवन मिशन को अस्थाई रूप से MD, मार्कफेड पद पर पदस्थ करते हुए मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

रितेश कुमार अग्रवाल (2012 बैच)
MD, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

इफ्तत आरा (2012 बैच)
अपर संभागीय आयुक्त, रायपुर एवं अतिरिक्त प्रभार अपर संभागीय आयुक्त दुर्ग को अस्थाई रूप से विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग पद पर पदस्थ करते हुए MD, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

संतन देवी जांगड़े (2016 बैच)
संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को संचालक, आयुष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

सुखनाथ अहिरवार (2016 बैच)
सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया.

डॉ. रेणुका श्रीवास्तव (2019 बैच)
उप सचिव, नगरीय प्रशासन एवं अतिरिक्त प्रभार उप सचिव, महिला एवं बाल विकास को अस्थाई रूप से उप सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ करते हुए संचालक, महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

रीता यादव (2019 बैच)
अपर कलेक्टर, धमतरी को अस्थाई रूप से MD, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पद पर पदस्थ किया गया.

लोकेश कुमार (2019 बैच)
उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं अतिरिक्त प्रभार उप सचिव, श्रम विभाग को संचालक, उद्यानिकी पद पर पदस्थ करते हुए CEO, चिराग परियोजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें