Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

608 अभ्यर्थियों का होगा फेसलेस इंटरव्यू, दूसरी बार लागू हुई नई व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में लगातार 3 दिन रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद

: जन्माष्टमी का पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

जन्माष्टमी पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातकों का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

सरगुजा और गरियाबंद में अध्यक्ष समेत 5 जिलों में सदस्य नियुक्त

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सात दिवसीय हुंडई वर्ल्ड : आर्चरी पैरा सीरीज का आयोजन अहमदाबाद में 4 से, छग के तोमन भी होंगे शामिल

Jagbhan Yadav

Wed, Sep 2, 2026

रायपुर। हुंडई वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आयोजन आगामी 4 से 10 सितंबर 2026 तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित प्रसिद्ध साबरमती रिवरफ्रंट में किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता गुजरात सरकार एवं खेल प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित की जा रही है जिसमें विश्व के 19 देशों के 108 अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजों एवं 86 अधिकारियों सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कैलाश मुरारका ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 4 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस अबवसर पर भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री व खेल मंत्री हर्ष संघवी, भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका तथा प्रतियोगिता के प्रायोजक हुंडई के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कैलाश मुरारका ने बताया कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के गौरव एवं अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाज श्री तोमन कुमार भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सहभागिता करेंगे।


Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें