Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट: महिलाओं के खाते में सात मार्च नहीं, अब इस तारीख को आएंगे एक हजार, जानिए वजह

Jagbhan Yadav

Wed, Mar 6, 2024


छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को जारी होने वाली राशि सात मार्च को जारी नहीं होगी।

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को जारी होने वाली राशि सात मार्च को जारी नहीं होगी। अब यह राशि 10 या 11 मार्च को जारी हो सकती है। छत्‍तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से योजना की लाभार्थी महिलाओं को कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

हालांकि इससे पहले सोमवार को राजिम कुंभ कल्प में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया। हम उसे पूरा करने के लिए लगातार फैसले ले रहे हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना शुरू होगा। पात्र विवाहित महिलाएं आगे भी फार्म भरकर महतारी वंदन योजना का लाभ ले सकेंगी।

क्‍या है महतारी वंदन योजना

गौरतलब है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए छत्‍तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक मार्च से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इससे 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी। महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें