Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: तात्यापारा से शारदा चौक की दुकानों पर कभी-भी चल सकता है बुलडोजर, सामने आई ये जानकारी….।

Jagbhan Yadav

Thu, Jul 25, 2024

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की लाइफलाइन कहे जाने वाले जीई रोड के सबसे संकरे और व्यस्ततम मार्ग शारदा चौक से तात्यापारा के बीच सड़क चौड़ीकरण का रास्ता 15 सालों से ज्यादा समय से लटका हुआ है, जिसका सबसे ज्यादा खामियाजा सत्ता बदलने के कारण आम जनता को उठाना पड़ा। अब काफी लम्बे समय बाद लोगों को जीई रोड़ स्थित फूल चौक पर रोजाना लगने वाले जाम से भी छूटकारा मिल जायेगा। अब खबर सामने आई है कि शारदा चौक चौड़ीकरण का मामला आखिरकार 19 वर्षाें के बाद सुलझता हुआ दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी अनुसार राज्य सरकार ने इस मामले को हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह ने अधिकारियों की दो घंटे तक बैठक लेकर सड़क के चौड़ीकरण के लिए कई दिशा निर्देश दिए गये हैं।

कलेक्टर ने कहा है कि सड़क चौड़ीकरण तो हर हाल में किया जाना है। इसके लिए उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बल उपलब्ध कराने और निगम को दल उपलब्ध कराने की बात कही गई है। सड़क के चौड़ीकरण में आड़े आ रहे 88 लोगों के दुकान और मकान पर किसी भी दिन सुबह-सुबह में बुलडोजर चल सकता है। वहीं, कलेक्टर ने मुआवजे को लेकर पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को 25 जुलाई से सर्वे करने कहा है। सर्वे के बाद मुआवजे की राशि तय की जाएगी। साथ ही सर्वे की रिपोर्ट आठ दिनों के भीतर तैयार करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए हैं। इसके लिये अब रुकना मुश्किल है, अब जल्द ही इस कार्य को अंजाम दे दिया जायेगा।

इस दौरान सर्वे में पिछले सर्वे के आधार पर घर और दुकानों में जाकर सत्यापन किया जाएगा। चौक के चौड़ीकरण को लेकर नआम जनता लम्बे समय से परेशान रही है। इसे लेकर लगातार अख़बारों और मीडिया में खबरें भी प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद इस कार्य को संज्ञान में लेकर अब इसे करने का फैसला लिया गया है।

आज से शुरू हो गया सर्वे, निगम ने की तैयारी :

सड़क के चौड़ीकरण में आने वाले प्रभावितों के सर्वे की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार नगर निगम की टीम ने सर्वे के लिए तैयारी कर ली है। इसके लिए काम करने वालों की लिस्ट भी निगम में तैयार हो गई है। जिसमें निगम के जोन की टीम प्रमुखता से शामिल होगी। वहीं, इस कार्य में पीडब्ल्यूडी, राजस्व का नजूल विभाग, नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के साथ ही वित्त विभाग से संबंधित ट्रेजरी के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। मिली जानकारी अनुसार पुराने सर्वे के आधार पर दुकानों और मकानों का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही यहाँ जमे हुये किरायादारों की सूची भी तैयार होगी। सत्यापन की रिपोर्ट अधिकतम आठ दिनों के अंदर तैयार की जानी है। अब इस कार्य को लेकर तेज गति से किया जायेगा।

इतना चौड़ी होनी है सड़क :

शारदा चौक चौड़ीकरण में लगभग 500 मीटर सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसमें सड़क को 9 से बढ़ाकर 14 मीटर तक चौड़ा किया जाना है। साथ ही चौड़ाई में लगने वाले समय को वहां के प्रभावितों द्वारा तय किया जायेगा। क्योंकि सर्वे फार्मेट के अनुसार दुकान और मकान का हिस्सा टूटने के बाद कारोबारी अपना व्यापार कहां और कैसे शुरू करेंगे यह भी बताना है। वहीं, उन्हें अपने पारिवारिक प्रभाव के संदर्भ में भी जानकारी प्रदान करनी है। साथ ही दुकान के संदर्भ में भी बताना है कि उनकी खुद की दुकान है या किराया की है। अगर किराया से दिए हैं तो उनकी आय कितनी है। इस तरह जारी सर्वे फार्मेट में कई जानकारी उपलब्ध करानी है। जानकारी सामने आने के बाद सरकार विश्लेषण कर निर्णय लेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें