Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: CG Accident: टाटीबंध चौक में इंजीनियर की मौत, ट्रक की चपेट में आए युवक ने तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम

Jagbhan Yadav

Sun, Oct 27, 2024

CG Accident: टाटीबंध चौक में इंजीनियर की मौत, ट्रक की चपेट में आए युवक ने तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम

CG Accident: टाटीबंध चौक पर हुए हादसे में 26 वर्षीय युवा इंजीनियर की मौत हो गई। युवक रायपुर में एक निजी

CG Accident: राजधानी के टाटीबंध चौक पर ओवरब्रिज बनने के बावजूद सड़क हादसे कम नहीं हो रहे हैं। फिर एक युवा इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। बीते 21 अक्टूबर को सामने दोपहर करीब 2 बजे एक ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल इंजीनियर की मौत अस्पताल में हो गई। अचानक हुए हादसे में जवान बेटे को खोने के बाद परिवार में मातम छा गया।

CG Accident: रायपुर के निजी कंपनी कर रहा था नौकरी

CG Accident: जानकारी के अनुसार दुर्ग सिकोलाभाटा निवासी 26 वर्षीय पुष्पेन्द्र यादव रायपुर के एक निजी कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। ( CG Road accident ) 21 अक्क्टूर को काम खत्म कर घर जा रहा था। उसी समय टाटीबंध चौक पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गैस टंकी से भरे ट्रक (सीजी-04 एमटी 5230) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पुष्पेन्द्र दूर जा गिरा, जबकि उसकी मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे आ गई।

cg accident

मौके पर लोगों ने 112 की टीम को सूचित किया, जिसके बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। आमानाका थाना में गैस टंकी से भरे ट्रक को जब्त कर आगे की जांच की। इधर गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र को एम्स में भर्ती कराया गया। लेकिन चोट गंभीर होने के कारण हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जहां 26 अक्टूबर को उपचार के दौरान सांस थम गई।

परिवारजनों को गहरा सदमा

पुष्पेंद्र के अचानक मौत से परिवारजनों को गहरा सदमा लगा है। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र आर्थिक कमजोरी के बाद भी लगन से पढ़ाई की और इंजीनियर बनकर परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा कर रहा था। सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन एक हादसे ने परिवार को फिर से कमजोर बना दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें