Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

विभाग के 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की सराहना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: CG- कांग्रेस प्रवक्ता व दो छात्र नेता सहित तीन गिरफ्तार, केपीएस स्कूल में विवाद मामले में हुई थी FIR

Jagbhan Yadav

Tue, Jul 9, 2024

रायपुर 9 जुलाई 2024। केपीएस स्कूल प्रकरण में कांग्रेस प्रवक्ता सहित दो छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। केपीएस स्कूल में विवाद करने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी सहित एनएसयूई के प्रभारी हेमंत पाल और महासचिव कुणाल दुबे पर FIR दर्ज किया गया था। मामला दर्ज करने के बाद अब तीनों की गिरफ्तारी हुई है, जिसके बाद सभी को रायपुर ज़िला सत्र न्यायालय में पेश किया गया।

उस दौरान स्कूल में हेड मास्टर समेत स्टाफ मौजूद थे। विकास तिवारी और उनके साथ पहुंचे लोग संस्था के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हंगामा करते हुए गाली-गलौज भी की। विकास तिवारी का आरोप है कि शहर में कृष्णा किड्स एकेडमी की ओर से सुन्दर नगर, राजेन्द्र नगर और शैलेन्द्र नगर में जो स्कूल चलाई जा रही है। उनकी मान्यता नहीं है। वहीं, स्कूलों में फीस नियामक और RTE अधिकार अधिनियम का भी पालन नहीं हो रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें