Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

10 अगस्त को लगेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला, 122 पदों पर होगी भर्ती

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी

CM साय हितग्राही महिलाओं के खातों में करेंगे राशि ट्रांसफर

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, : अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा के साथ बारिश के आसार

Jagbhan Yadav

Sat, Apr 4, 2026

रायपुर छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है, जिससे मौसम सुहावना तो होगा लेकिन सतर्कता भी जरूरी रहेग

सम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। खासकर मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के संकेत हैं। इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

बीते 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। पेंड्रारोड में सबसे अधिक 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रही।

तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अपेक्षाकृत ठंडा रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें