Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य भेंट

को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें - मुख्य सचिव

और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम - मंत्री वर्मा

शिक्षा मंत्री यादव

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG Tain Cancelled: यात्रियों के लिए जरूरी खबर! : छत्तीसगढ़ में आज-कल कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Jagbhan Yadav

Sun, Sep 13, 2026

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. बता दें में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है जिसके चलते यह आदेश जारी किया गया है. 

ये ट्रेनें हुईं रद्द
आज रद्द रहने वाली ट्रेनों में रायपुर-बिलासपुर मेमू 68728 का परिचालन रद्द रहेगा. आज बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68734 नहीं चलेगी. आज गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68733 भी रद्द रहेगी. आज बिलासपुर-रायपुर मेमू 68719 का परिचालन रद्द है. आज कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203 नहीं चलेगी. आज रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206 का परिचालन रद्द रहेगा. आज रायपुर-गेवरा रोड मेमू 68746 रद्द रहेगी.

कल भी ये ट्रेनें होंगी रद्द

कल रद्द रहने वाली ट्रेनों की बात करें तो कल रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204 रद्द रहेगी. कल इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206 भी रद्द रहेगी. कल कोरबा-रायपुर मेमू 68745 का परिचालन रद्द रहेगा.

एक नजर में पढ़ें कैंसल्ड ट्रेनों का नाम

आज रायपुर-बिलासपुर मेमू 68728 का परिचालन रहेगा रद्द
आज बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68734 नहीं चलेगी
आज गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68733 रहेगी रद्द
आज बिलासपुर-रायपुर मेमू 68719 का परिचालन रद्द
आज कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203 नहीं चलेगी
आज रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206 का परिचालन रद्द
आज रायपुर-गेवरा रोड मेमू 68746 रहेगी रद्द
कल रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204 रहेगी रद्द
कल इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206 भी रहेगी रद्द
कल कोरबा-रायपुर मेमू 68745 का परिचालन रद्द रहेगा
नहीं रूकेगी ये लोकल ट्रेनें

वहीं दूसरी ओर संरक्षा एवं आवश्यक अधोसंरचना कार्यों को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल के रायपुर-दुर्ग सेक्शन में स्थित ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर कुछ मेमू पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है. यह व्यवस्था 13 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी. इस अवधि में कई ट्रेनों का संबंधित केबिन पर ठहराव नहीं होगा.

‘C’ केबिन पर ठहराव हटाई गई गड़िया

(1) 68703 रायपुर–दुर्ग मेमू पैसेंजर

(2) 68705 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर

(3) 68764 रायपुर–तोड़ोकी मेमू पैसेंजर

(4) 68717 रायपुर–दुर्ग मेमू पैसेंजर

(5) 68709 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर

‘D’केबिन पर ठहराव हटाई गई गड़िया

(1) 68730 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू पैसेंजर

(2) 68702 दुर्ग–रायपुर मेमू पैसेंजर

(3) 68704 दुर्ग–रायपुर मेमू पैसेंजर

(4) 68765 तोड़ोकी–रायपुर मेमू पैसेंजर

(5) 68708 दुर्ग–रायपुर मेमू पैसेंजर

(6) 68706 डोंगरगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें