Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Chhattisgarh News : कांग्रेस के बंद को संकट, नही मिला चैंबर ऑफ कॉमर्स का सर्मथन , साहू समाज ने भी काटी कन्नी

Jagbhan Yadav

Fri, Sep 20, 2024


Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, प्रदेश में कानून व्यवस्था, लोहारीडीह हिंसा और जेल में युवक की मौत के मुद्दे पर कांग्रेस सड़क पर उतरने जा रही है। इसे लेकर उसने कल यानी 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कांग्रेस के इस बंद को समर्थन देने से मना कर दिया है।

बता दे कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह में हत्याकांड हुआ था। इस केस का आरोपी युवक प्रशांत साहू जेल में बंद था। उसकी जेल में ही मौत हो गई। प्रशांत के घर वालों का आरोप है कि उसे गलत फंसाया गया था। उसके साथ पुलिस ने मारपीट की, जिस वजह से उसकी मौत हो गई।

पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने युवक के परिजन से मुलाकात की थी। इसके बाद कांग्रेस ने कानून व्यवस्था व इस केस की सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की है। इन्हीं मांगों को लेकर कांग्रेस ने कल यानी शनिवार 21 सितंबर को प्रदेश बंद का कॉल किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें