Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- जनता के हित में और नगर के विकास पर होगा घोषणा पत्र

Jagbhan Yadav

Sun, Jan 19, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि जनता के हित में और नगर के विकास पर घोषणा पत्र होगा. समय से पहले घोषणा पत्र तैयार करेंगे.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी की घोषणा पत्र समिति की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा की. उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्र जनता जिस तरीके से विकास चाहती है, वैसे घोषणा पत्र रहेगा. बहुत से मुद्दों को लेकर शानदार घोषणा पत्र होगा. आने वाले समय में कमेटी और बैठक करेगी. घोषणा पत्र तैयार करके हम जनता के बीच में जाएंगे.

वहीं साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को लेकर लिए गए फैसलों पर बैज ने कहा कि किसानों को भरोसा नहीं है. अगर राशि देनी है तो तत्काल क्यों नहीं दे रहे हैं. ये सिर्फ चुनाव को देखते हुए भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. वहीं अतिशेष धान की नीलामी पर कहा कि पहले तो दावा करते थे, फिर नीलामी क्यों किया जा रहा है. केंद्र और राज्य के बीच स्थित ठीक नहीं है. इसलिए नीलामी कर रहे हैं.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें