Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन महिला बंदी की मौत : अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 27, 2025

रायपुर।  राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विचाराधीन महिला कैदी की मौत हो गई। इस घटना के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया।  बताया गया की NDPS एक्ट की धाराओं के तहत जेल में बंद विचाराधीन महिला बंदी चांदनी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक चांदनी प्रोनिक शुगर (डायबिटीज) से पीड़ित थी और उसे दिन में तीन बार इंसुलिन का इंजेक्शन दिया जाता था। 23 साल की उम्र में ही उसका शुगर लेवल 400 से 500 तक पहुंच जाता था। वहीं कल सुबह 11 बजे चांदनी को अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत बिगड़ी और अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

वहीं इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार बताया गया कि, आधिकारिक रूप से मौत के असली कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विभागीय जांच के बाद ही सामने आएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें