Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: होटल अशोका बिरयानी के संचालक आरोपी कृष्णकांत तिवारी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Sun, Apr 21, 2024

रायपुर। थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत अशोका बिरयानी में घटित घटना में होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया है।दिनांक 18.04.2024 को होटल अशोका बिरयानी में घटित घटना में थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 291/24 धारा 304,34 भादवि. के मुख्य आरोपी एवं होटल के संचालक कृष्णकांत तिवारी को गिरफतार किया गया है तथा प्रकरण के दो अन्य आरोपी रोमिना मण्डल एवं रोहित चंद्र जो वर्तमान में जेल में निरूद्ध है जिनके रिहा होने पर प्रकरण में गिरफ्तार किया जायेगा।

ज्ञात हो कि तेलीबांधा थाना इलाके के रायपुर-महासमुंद हाइवे पर स्थित अशोका बिरयानी में बड़ा हादसा सामने आया हैं। यहाँ काम करने वाले दो कर्मचारियों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई हैं।

दोनों कर्मचारी गटर की सफाई करने भीतर दाखिल हुए थे लेकिन फिर बाहर नहीं आये। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू करते हुए दोनों को जब बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रेस्क्यू के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

अशोका बिरयानी में हुई दो कर्मचारियों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की, अशोका बिरयानी सेंटर की सभी ब्रांच को सील कर दिया है। इसके साथ ही गृह मंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में होटल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 15-15 लाख मुआवजा देने के साथ 15-15 हजार प्रतिमाह देने पर सहमति जताई।

18 अप्रैल के दोपहर 12 बजे के आसपास का है। तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली कि अशोका बिरयानी के मैग्नेटो मॉल के पास वाले ब्रांच में दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। शुरुआत में बताया गया कि गटर की सफाई के दौरान कर्मचारी बेहोश हो गए। जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो होटल में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी गटर के पास गए। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद कुछ अन्य कर्मचारियों को नीचे उतारा गया। उन्होंने गटर में उतरकर दोनों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। घटना का कबरेज करने गए मीडियाकर्मियों से वहा के स्टॉफ से जमाकर झुमझपटी हुई थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें