Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ में ACB- EOW का छापा :  DMF और आबकारी घोटाले से जुड़े अधिकारियों- कारोबारियों के घर दी दबिश

Jagbhan Yadav

Sun, Nov 23, 2025

रायपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ( EOW ) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( ACB ) की छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर समेत 18 जगहों पर छापेमारी चल रही है। अफसरों की टीम करोड़ों रुपये के DMF घोटाले में सप्लाई को लेकर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। यह छापा रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर सहित 18 जगहों पर छापेमारी चल रही है।

अफसरों की टीम ने अंबिकापुर के पर्राडांड निवासी डॉ. तनवीर अहमद और सत्ती पारा निवासी अमित अग्रवाल के घर छापा मारा है। अफसरों की टीम करोड़ों रुपये के DMF घोटाले में सप्लाई को लेकर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। अधिकारियों की टीम पूछताछ कर दस्तावेजों की भी पड़ताल में जुट गई है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव सहित कई शहरों में एक साथ EOW की टीम कार्रवाई कर रहीं है।

पूर्व आबकारी आयुक्त के घर छापा
करीब 18 जगहों पर छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी अधिकारियों और कारोबारियों के यहां की गई है। आबकारी घोटाले में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के घर भी कार्रवाई चल रही है। वहीं DMF घोटाले में हरपाल सिंह अरोरा के घर की तलाशी ली जा रही है। रायपुर में रामा ग्रीन कालोनी में कार्रवाई चल रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें