Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

26 जिलों में 200 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती को मंजूरी, आवेदन की तारीख कब ?

आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्र

कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े होश, इस हाल में मिली छात्रा, मचा हड़कंप…..

दो अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित 8 लॉ अफसरों व 23 पैनल लॉयरों की हुई नियुक्ति, देखें लिस्ट…..

इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

प्रदेश में साहित्यकारों का 23 से 25 जनवरी तक रहेगा जमावड़ा : ,देश भर से 120 से ज्यादा साहित्यकार पहुंच रहे राजधानी

Jagbhan Yadav

Mon, Jan 19, 2026

रायपुर – नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में 23 से 25 जनवरी तक भव्य साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस उत्सव में देश-प्रदेश के करीब 120 ख्याति प्राप्त साहित्यकार शामिल होंगे। इस दौरान 42 विभिन्न सत्रों में साहित्य,संस्कृति और समसामयिक विषयों पर मंथन किया जाएगा। 23 जनवरी को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश इस उत्सव का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। उत्सव का विशेष आकर्षण होगा 23 जनवरी की शाम 7 बजे मनोज जोशी द्वारा प्रस्तुत ‘चाणक्य’ नाटक। साथ ही इस आयोजन में अभिनेता नीतीश भारद्वाज और फिल्मकार अनुराग बसू की भी शिरकत रहेगी। 24 जनवरी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में काव्य पाठ आयोजित किया जाएगा। वहीं 25 जनवरी को समापन समारोह होगा, जिसमें डॉ. सच्चिदानंद जोशी और चंद्रप्रकाश द्विवेदी समेत कई दिग्गज साहित्यकार शामिल होंगे। मौके पर विशाल पुस्तक मेला,टैलेंट ज़ोन और क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जनसुविधा के लिए पुराने रायपुर से निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई गई है।उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और 500 से अधिक कर्मचारी इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें