Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

26 जिलों में 200 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती को मंजूरी, आवेदन की तारीख कब ?

आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्र

कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े होश, इस हाल में मिली छात्रा, मचा हड़कंप…..

दो अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित 8 लॉ अफसरों व 23 पैनल लॉयरों की हुई नियुक्ति, देखें लिस्ट…..

इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सीएम विष्णु देव साय आज करेंगे “गौधाम योजना” का शुभारंभ, : घुमंतू और निराश्रित गौवंश को मिलेगा संरक्षण

Jagbhan Yadav

Sat, Mar 14, 2026

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर से “गौधाम योजना” का शुभारंभ करेंगे, जिसके तहत प्रदेश में 29 गौधामों का उद्घाटन किया जाएगा। राज्य सरकार ने घुमंतू और निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया है। योजना के अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि, प्रत्येक गौधाम में लगभग 200 गौवंश रखने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि सड़कों पर घूमने वाले और निराश्रित मवेशियों को सुरक्षित आश्रय मिल सके। यह योजना प्रदेश में गौसंरक्षण और पशु प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

बता दें कि, इस योजना के तहत उन शासकीय स्थलों का पंजीयन किया जाएगा जहां पहले से पशुधन संरक्षण के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना उपलब्ध है। इन स्थलों का पंजीयन छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के माध्यम से किया जाएगा। गौधामों का संचालन पंजीकृत गौशाला समितियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनजीओ, ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों और सहकारी समितियों द्वारा किया जाएगा।


Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें