Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ

700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके

रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: 3 अगस्त को रायपुर के गुढ़ियारी से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री साय दिखाएंगे हरी झंडी

Jagbhan Yadav

Fri, Aug 1, 2025

रायपुर:- पश्चिम क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत रविवार को कांवड़ यात्रा का आयोजन करने जा रहे हैं. सावन के महीने में कावड़ यात्रा का आयोजन पिछले तीन सालों से किया जा रहा है, और यह कावड़ यात्रा के आयोजन का चौथा साल है. अभी तक रायपुर पश्चिम के लोग ही इस कावड़ यात्रा में शामिल होते थे, लेकिन इस साल 70 वार्ड के जनप्रतिनिधि के साथ ही आम जनता भी इस कांवड़ यात्रा में शामिल होगी.

मारुति मंगलम गुढ़ियारी से शुरुआत: कांवड़ यात्रा निकलने के पहले गुढ़ियारी के मारुति मंगलम भवन में मिट्टी के शिवलिंग और नंदी बनाकर पूजा होगी. करीब 2 घंटे पूरे विधि विधान से पूजा के बाद यात्रा शुरू होगी. मारुति मंगलम भवन से यात्रा को हरी झंडी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिखाएंगे. कांवड़िए जल लेकर रायपुर के महादेव घाट पर स्थित हटकेश्वरनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे.

झांकी और बाहर से कलाकार भी आएंगे: इस कांवड़ यात्रा में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ की भव्य यात्रा झांकी दिखेगी. साथ ही केरल समेत दूसरे राज्यों से भी नृत्य करने वाले दल शामिल होंगे. राजेश मूणत ने कहा कि, इसमें मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम, रायपुर के सभी विधायक, मेयर, पार्षद समेत कई लोगों को शामिल होंगे.

प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना: विधायक राजेश मूणत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की उन्नति प्रगति का मार्ग प्रशस्त्र हो इसके लिए प्रार्थना करेंगे. छत्तीसगढ़ 25वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है. प्रदेश में खुशहाली बनी रहे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें