Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: मकर संक्रांति के अवसर पर महादेव घाट रायपुर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, भव्यता से संपन्न हुई खारुन गंगा महाआरती

Jagbhan Yadav

Wed, Jan 15, 2025

मकर संक्रांति के अवसर पर महादेव घाट रायपुर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, भव्यता से संपन्न हुई खारुन गंगा महाआरती

दिनांक 14 जनवरी 2025, मंगलवार | महादेव घाट रायपुर में माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति द्वारा निरंतर क्रम में 27 वीं बार बनारस की तर्ज पर खारुन गंगा महाआरती की गई।
समिति के प्रमुख एवं करणी सेना अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में गत दो वर्षों से अधिक समय से प्रतिमाह आयोजित होती आ रही खारुन गंगा महाआरती इस महीने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में बड़ी ही सुगठित तैयारियों के साथ भव्यता से संपन्न हुई। सुमधुर भजनों की स्वर लहरियों एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने पधारे श्रद्धालुओं एवं दर्शकों का मन मोह लिया एवं श्रोताओं ने भजनों की ताल पर झूमते हुए सूर्य उत्तरायण पर्व का स्वागत किया।
भारत की सभी नदियों को स्वच्छ रखने के संकल्प के साथ शुरू होकर संपूर्ण विधि विधान से हटकेश्वर महादेव एवं माँ खारुन गंगा मैया की आरती की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को खीर प्रसादी का वितरण किया गया।

वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में आयोजित यह महाआरती मासिक लोकोत्सव के रूप में प्रसिद्ध हो चुकी है एवं कई विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है, वे इस महाआरती को सनातनी समाज को एकत्रित करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरण का इसे महत्वपूर्ण माध्यम मानते हैं।

साथ ही इस बार मकर संक्रांति के अवसर पर समिति की ओर से बड़ी घोषणा की गई है कि अब बनारस की तरह ही रायपुर में भी खारुन गंगा मैया की आरती प्रतिदिन की जाएगी।

अगर आप भी इस आरती का हिस्सा बनना चाहते हैं तो रायपुर के महादेव घाट में इसका आनंद उठा सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें