Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: 8 मार्च को होगा महतारी वंदन योजना का भुगतान: दुर्ग जिले में 3.90 लाख से ज्यादा आवेदन मिले, हर महीने पात्र महिलाओं को मिलेगा 1000 रुपए

Jagbhan Yadav

Thu, Feb 22, 2024

8 मार्च को होगा महतारी वंदन योजना का भुगतान: दुर्ग जिले में 3.90 लाख से ज्यादा आवेदन मिले, हर महीने पात्र महिलाओं को मिलेगा 1000 रुपए

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में दुर्ग जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आवेदन पत्रों को प्राप्त करने से लेकर उनकी डाटा एण्ट्री एवं सत्यापन का कार्य व्यवस्थित रूप से सम्पादित हो रहा है।

राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना के रूप में संचालित होने जा रही महतारी वंदन योजना के तहत दुर्ग जिले में अब तक 3,91,109 महिलाओं ने आवेदन किया है जिसमें से 3,18,033 आवेदनों का ऑनलाईन सत्यापन भी किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराते हुए इन आवेदन पत्रों की ऑनलाईन एण्ट्री तथा सत्यापन कार्य पूर्णतः की ओर है। उल्लेखनीय है कि योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक उम्र वाली सभी विवाहित, तलाकशुदा, परित्यक्ता तथा विधवा महिलाओं को निर्धारित शर्तों के अधीन 1000 रूपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार डाटा एण्ट्री तथा ऑनलाईन सत्यापन का कार्य संपन्न होने के साथ-साथ महिलाओं द्वारा अपने आवेदन पत्र में बैंक खाते के संबंध में दी गई जानकारियों का मिलान भी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) से राज्य स्तर द्वारा परीक्षण कराये जाने पर यह पाया गया है कि बहुत सी महिलाओं द्वारा दिये गये बैंक खाते की जानकारी में आधार सीडिंग का मिलान नहीं हो रहा है। साथ ही कई महिलाओं के आधार अपडेटेड नहीं है।

राज्य शासन द्वारा इस संबंध में हितग्राहीवार सूची सभी जिलों को प्रेषित कर दी गई है तथा सभी संबंधित हितग्राहियों से त्वरित रूप से बैंको के माध्यम से आधार सीडिंग अपडेट करने की अपील की गई है, ताकि निर्धारित तिथि को उनके आधार सीडिंग बैंक खातों में राशि का निर्बाध भुगतान हो सके। दुर्ग जिले में भी हितग्राहियों की सूची सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों तथा परियोजना कार्यालयों में प्रेषित कर दी गई है। सूची के अनुसार जिन हितग्राहियों के बैंक खाते आधार सीडिंग नही है अथवा उनका आधार नंबर अपडेटेड नही है उन सभी को तत्काल निकट के आधार सेवा केन्द्र अथवा संबंधित बैंको की शाखा में जाकर उपरोक्त कार्य कराने हेतु मुनादी भी कराई जा रही है।

इस संबंध में सभी बैंको एवं आधार सेवा केन्द्रों को समुचित निर्देश भी जारी किये जा चुके है। बैंको में आधार सीडिंग कराने के लिए महिला हितग्राहियों को आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत किये गये बैंक खाते के विवरण के अनुरूप संबंधित बैंक की शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड की मूलप्रति, एक नग छायाप्रति तथा बैंक पासबुक प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त आधार अपडेट कराने के लिए निकट के आधार सेवा केन्द्र में स्वयं का मतदाता परिचय पत्र, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, जन्म प्रमाण पत्र, वर्तमान आधार कार्ड की मूलप्रति आदि प्रस्तुत करना होगा ताकि इन अभिलेखों के आधार पर आधार अपडेशन का कार्य किया जा सके।

कलेक्टर द्वारा इस योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने हेतु लगातार मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु पूर्व में जारी समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया गया है। संशोधित समय सारणी के अनुसार दिनांक 21 से 22 फरवरी तक आवेदन पत्रों का सत्यापन, 23 फरवरी को अनन्तिम सूची जारी की जाएगी तथा 23 से 25 फरवरी तक अनन्तिम सूची पर दावा आपत्ति स्वीकार की जाएगी। अनन्तिम सूची पर प्राप्त होने वाले दावा आपत्ति का निराकरण, 26 से 29 फरवरी तक करते हुए 01 मार्च 2024 को अंतिम सूची का प्रकाशन तथा 2 मार्च 2024 को स्वीकृति जारी की जाएगी। सभी पात्र महिलाओं को उनके बैंक खातों के माध्यम से 08 मार्च 2024 को राशि का हस्तांतरण किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें