Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: राजनांदगांव : कलेक्टर ने जिले में ब्लैक स्पाट का चिन्हांकन करने कहा

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 2, 2024

राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने जिले में ब्लैक स्पाट का चिन्हांकन करने कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों में सुधारात्मक कार्रवाई कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकता है। उन्होंने जिले में चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट की जानकारी और वहां शीघ्र सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने कहा कि जहां भी ब्लैक स्पार्ट चिन्हांकित किए गए है, उनका निरीक्षण लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर लें और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी जब क्षेत्र का दौरा करते हंै, उस समय सड़कों का भी निरीक्षण कर लें और जहां सड़क खराब है, उसका विवरण प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों में यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के साथ जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही स्वच्छता का पालन करने भी छात्रों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशे से होने वाले शारीरिक, आर्थिक, सामाजिक नुकसान के बारे में बताएं और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें।  

इस दौरान अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा ने ब्लैक स्पॉट, विभिन्न दुर्घटनाओं की जानकारी के साथ अब तक की गई विभागीय कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जहां भी वाहन चालक लापरवाही से वाहन चलाते पाए गए हैं, उन पर कार्रवाई कर उनके ड्राईविंग लाईसेंस के निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि स्कूलों एवं कालेजों में यातायात के नियमों एवं उनके अनुशासित ढंग से पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल, सभी एसडीएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें