Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: अवैध शराब बेच कर सरकारी खजाना लूटने वाले थोड़ी शर्म करें : संजय श्रीवास्तव

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 14, 2024

भूपेश बघेल के X पोस्ट पर भाजपा का पलटवार

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने शराब के लिए आबकारी विभाग द्वारा ‘मनपसंद’ एप लॉन्च किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोशल मीडिया प्लेटपार्म पर आई टिप्पणी को कोरा प्रलाप बताते हुए कहा कि शराब के कारबोर को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कोई भी टिप्पणी करने से पहले बघेल को कम-से-कम अपना गिरेबाँ तो झाँक लेना था। श्रीवास्तव ने कहा कि शराब घोटाला और हजारों करोड़ रुपए के दीगर घोटाले करने वाली कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को ऐसी ओछी टिप्पणियाँ करने पर शर्म महसूस करनी चाहिए।



भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि राजनीतिक निर्लज्जता की सीमाएँ लांघते बघेल को यह याद रखना चाहिए कि कांग्रेस के शासनकाल में शराब के दो काउंटर चलते थे, एक वैध और दूसरा अवैध। यह सब करके कांग्रेस की भूपेश सरकार सरकारी खजाने तक को लूटकर गई। अब भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि सबकुछ वैध हो, पारदर्शी हो, ऑनलाइन हो और किसी भी प्रकार से राजस्व की हानि न हो। इस नेक इरादे से शुरू किए गए एप पर बघेल आज प्रलाप कर रहे हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि जब कोरोना की भयावह त्रासदी से पूरा प्रदेश जूझ रहा था तब मुख्यमंत्री रहते हुए बघेल शराब की बिक्री चालू कराने के लिए किस स्तर तक जाकर लालायित हो रहे थे! जब एक तरफ कोरोना के चलते लोग मर रहे थे और जब जनता को दुआ और दवा की जरूरत थी, तब तो खुद बघेल भी एप लॉन्च करके घरो-घर शराब पहुँचा रहे थे और जो लोग बघेल के कहने पर यह काम कर रहे थे, आज सब जेल में हैं।

श्रीवास्तव ने कहा कि गंगाजल की सौगंध खाकर किए गए पूर्ण शराबबंदी के वादे से मुकरने और 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला करने वाले बघेल आज किस मुँह से एप की लॉन्चिंग तानाकशी कर रहे हैं? कम-से-कम बघेल को तो ऐसी ओछी टिप्पणियाँ करना शोभा नहीं देता। श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार के हर काम में पारदर्शिता है। बघेल ने तो शराब की कोचियागिरी की सनक में प्रदेश की युवा प्रतिभाओं की बेरोजगारी का मजाक उड़ाकर उन्हें रोजगार के नाम पर शराब के गोरखधंधे में डिलीवरी ब्वॉय तक बनाने का कलंकित कृत्य करने में शर्म तक महसूस नहीं की थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें