Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: जैविक उद्यमिता: 37 करोड़ स्टार्टअप का देश पुस्तक का हुआ विमोचन

Jagbhan Yadav

Fri, May 31, 2024

जैविक उद्यमिता: 37 करोड़ स्टार्टअप का देश पुस्तक का हुआ विमोचन

राजस्थान के रणथंभौर, सवाई माधोपुर स्थित होटल अनुरागा पैलेस में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (UGC) के सदस्य, CBU भिवानी पूर्व कुलपति, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ. राजकुमार मित्तल द्वारा लिखित जैविक उद्यमिता: 37 करोड़ स्टार्टअप का देश पुस्तक का विमोचन स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संयोजक सीए आर. सुंदरम, अ.भा. संगठक कश्मीरी लाल, सह संगठक सतीश कुमार, स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय सह समन्वयक अर्चना मीना, क्षेत्र संयोजक सतीश आचार्य की उपस्तिथि में संपन्न हुआ। पुस्तक के लेखक डॉ. राजकुमार मित्तल ने बताया कि यह पुस्तक युवाओं के लिए एक ऐसी गाइड बुक है जो उद्यमिता के लिए प्रेरित करती है

और उन्हें नए स्टार्टअप करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा मैंने यह पुस्तक गांव में पढ़ने वाले विद्यार्थी से लेकर IIT, IIM जैसे उच्चशिक्षण संस्थानों में शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को ध्यान में रखकर लिखी है। यदि युवा इसके प्रत्येक अध्याय को पढ़कर उसका अनुसरण करे तो वास्तविकता में वह एक अच्छा एंटरप्रेन्योर बन जायेगा। इसके लिए उसे न किसी लोन, न किसी इक्विटी, न किसी बेबुनियादी झंझट में पढ़ने की जरूरत है।

वह खुद से एक अच्छा स्टार्टअप कर सकेगा। साथ ही युवाओं को इस पुस्तक में सफल उद्यमियों की कहानी भी पढ़ने को मिलेगी जिससे उन्हें प्रोत्साहन एवं सफलता के सूत्र मिलेंगे। इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कई मुख्य अधिकारी, समाज के प्रमुख लोगों में दौसा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीना, पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व जनरल मैनेजर, स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के निदेशक सतीश चावला, स्वावलंबी भारत अभियान के सह समन्वयक जितेन्द्र गुप्त, डॉ. राजीव कुमार, प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र दुबे, क्षेत्र समन्वयक अनिल वर्मा, प्रांत समन्वयक लोकेंद्र नरूका सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें