Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

विभाग के 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की सराहना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छालीवुड निर्माता मोहित साहू पर गर्लफ्रेंड से मारपीट का आरोप, : सिर-चेहरे पर गंभीर चोटें

Jagbhan Yadav

Thu, Jan 22, 2026

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने छालीवुड फिल्म निर्माता मोहित साहू पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता का आरोप है कि मोहित साहू ने उससे शादी की और फिर मुकर गया। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है। वहीँ इस घटना में युवती घायल हो गई, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।

वाद-विवाद के बाद घर में घुसकर की मारपीट

पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, छालीवुड फिल्मों के निर्माता मोहित साहू और युवती के बीच पहले वाद विवाद हुआ। इसके बाद मोहित साहू भाटागांव के सिल्वर वोल ब्लॉक 410 में स्थित युवती के घर में घुसा और उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में युवती घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए नीजि अस्पताल ले जाया गया।

पीड़ित युवती ने छालीवुड निर्माता मोहित साहू पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि वह पहले से शादी-शुदा होते हुए भी उसे उज्जैन ले गया और उसके साथ शादी की। शादी के बाद जब दोनों रायपुर लौटे, तो वो शादी से मुकर गया। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि मोहित साहू उसे अपनी पत्नी की तरह अलग फ्लैट में रखा हुआ था। फिलहाल मामले की जांच पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा की जा रही है।

घटना का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस मारपीट में युवती खून से लथपथ हालत में रोती बिलखती हुई नजर आ रही है। वहीं छालीवुड फिल्म निर्माता और अभिनेता मोहित साहू एक महिला गार्ड से पैर छुकर माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें