Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: मुंगेली के चातरखार में होगा शिवमहापुराण एवं संतसमागम *उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

Jagbhan Yadav

Tue, Feb 27, 2024

मुंगेली के चातरखार में होगा शिवमहापुराण एवं संतसमागम *उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

मुंगेली। मुंगेली के चातरखार में शिव महापुराण एवं संत समागम का आयोजन 27 फरवरी से किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायज लिया। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब मुंगेली में इतने विशाल एवं भव्य संत समागम का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के लिए निर्देश दिए।


गौरतलब है की 27 फरवरी से 06 मार्च तक चातरखार में शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश प्रसिद्ध संत शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा कथवाचन करेंगे। संतसमागम में साध्वी ऋतम्भरा एवं पुष्पांजलि जी, बाबा कल्याणदास जी महाराज,चित्रकूटधाम के राजीवलोचन दास जी महाराज, सहित देश के विख्यात संत हिस्सा लेंगे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडे, शिव प्रताप सिंह बिरजू आर्य हरि कपूर राजेंद्र चंद्रवंशी मौजूद रहे।
कलेक्टर राहुलदेव ने भी कानून एवं व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों के मद्देनज कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारयों को दिए।
कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें