Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG – जवान ने की आत्महत्या : ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

Jagbhan Yadav

Tue, Jun 9, 2026

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सीएएफ (CAF) कैंप में तैनात एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान की पहचान जोगेंद्र नेताम के रूप में हुई है। एसपी ने थाना प्रभारी को सभी पहलुओं पर बारिकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक जवान जोगेंद्र नेताम फरसगांव इलाके के उरंदाबेड़ा थाना अंतर्गत स्थित सीएएफ (CAF) कैंप में तैनात था। ड्यूटी के दौरान ही उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही उरंदाबेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। खून से लथपथ घायल जवान को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद जवान जोगेंद्र नेताम को मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा तत्काल मर्च्युरी पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद मृत जवान के परिजनों से मुलाकात की। शुरुआती जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जवान ने निजी कारणों के चलते मानसिक तनाव में आकर यह आत्मघाती कदम उठाया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें