Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: राजनांदगांव: मां बम्लेश्वरी मंदिर जाने में नहीं होगी परेशानी, 4.50 करोड़ की मंजूरी से बनेगा फुट अंडरब्रिज

Jagbhan Yadav

Fri, Jan 10, 2025

राजनादगांव  : मां बम्लेश्वरी सेवादल व बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के प्रयासों से रेलवे प्रशासन द्वारा शहर की जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए नीचे बमलेश्वरी मंदिर और मंदिर अस्पताल के आवागमन के लिए लगभग 4.50 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है.

ज्ञात हो शहर की जनता द्वारा नीचे बम्लेश्वरी मंदिर के समीप स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के पश्चात लंबे समय से मंदिर दर्शन हेतु जाने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए मंदिर को शहर से जोड़ने के लिए यह मांग की जा रही थी.फुट अंडरब्रिज (सब-वे) बनने से नीचे बम्लेश्वरी मंदिर और मंदिर अस्पताल जाने वाले नागरिक सुगमता से पहुंच सकेंगे.

साथ ही नवरात्रि पर्व व प्रतिदिन दर्शनार्थियों का आवागमन एवं ज्योती विसर्जन का कार्य भी निर्विघ्न रूप से हो सकेगा. मां बम्लेश्वरी सेवादल और शहर के नागरिक गणों ने रेलवे प्रशासन द्वारा फुट अंडरब्रिज (सब-वे) की स्वीकृति देने के लिए प्रदेश के  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे एवं बृजमोहन अग्रवाल के विशेष प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें