Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: छत्तीसगढ़, जन-धन खाता में करोड़ों का लेन-देन! चकित हुए लोग!  

Jagbhan Yadav

Thu, Jan 23, 2025

रायपुर। घर में टाइल्स लगाने वाले एक मजदूर के बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपए के लेने-देन करने का एक दिलचस्प माजरा सामने आया है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़  से मजदूर जो घरों में टाइल्स लगाने का काम करता है। जिसके जन-धन बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। इसे देख पुलिस भी चकरा गई है।

बताया जा रहा है, अब ये पैसा इस मजदूर के खाते में कैसे आया और किसे भेजा जा रहा था, यह जानने के लिए साइबर पुलिस (Police) ने युवक को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही, 7 अन्य युवाओं को भी भारी भरकम ट्रांजेक्शन की वजह से हिरासत में लेकर रायपुर में पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, इन युवकों पर अवैध रूप से बैंक खाते उपलब्ध कराने और उनमें भारी मात्रा में लेनदेन करने का आरोप है। पुलिस (Police) को जानकारी मिली थी कि इन खातों का उपयोग सट्टेबाजी और जुए के पैसों के लेनदेन के लिए किया जा रहा था। साइबर पुलिस ने उन खातों पर विशेष निगरानी रखी, जिनमें अत्यधिक ट्रांजेक्शन हो रहे थे, और संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई।

Jan Dhan Account
Jan Dhan Account

पुलिस (Police) ने उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है, जो अवैध रूप से बैंक खाते उपलब्ध कराने में शामिल पाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि महादेव सट्टा और अन्य ऑनलाइन जुआ नेटवर्क को खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद डोंगरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर ऑनलाइन जुआ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें