Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

जंगल में मिला नक्सल डंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ ऑटोमेटिक हथियार जब्त

पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की….

दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें

विद्यार्थियों से किया संवाद; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर….

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल

Jagbhan Yadav

Sat, Mar 9, 2024

केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल

पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी

रायपुर. 9 मार्च 2024. केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर के अग्रसेन धाम पहुंचकर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री अग्रवाल की माता श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री अग्रवाल के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दीं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक श्री किरण सिंह देव भी इस दौरान मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि विगत 27 फरवरी को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की माता श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल का निधन हो गया था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें