Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

Jagbhan Yadav

Sun, Sep 15, 2024

रायपुर । प्रदेश में मौसम फिर से बदलने के आसार हैं, और राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिसमें राजधानी रायपुर भी शामिल है। भारतीय मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा, अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना भी है, विशेष रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ में। 16 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।
ये है मौजूदा सिस्टम
वर्तमान में एक गहरा अवदाब गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर स्थित है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए जल्द ही गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक पहुंच सकता है। इसके बाद, यह झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की ओर अगले 48 घंटों में बढऩे की संभावना है।
मानसून द्रोणिका गंगानगर, हिसार, दिल्ली, शाहजहांपुर, बाराबंकी, मुजफ्फरपुर, और गंगेटिक पश्चिम बंगाल के गहरे अवदाब के केंद्र तक फैली हुई है, और इसके बाद उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।


मौसम विभाग की अगले 24 घंटे की भविष्यवाणी
बलरामपुर और सूरजपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। सरगुजा, जशपुर, रायगढ़ और कोरबा जिलों में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बलरामपुर जिले के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है।
इन इलाकों में 48 घंटे का पूर्वानुमान
सूरजपुर, जशपुर और कोरबा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। सरगुजा, कोरिया, रायगढ़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती और जांजगीर-चांपा जिलों में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें