CG ब्रेकिंग : DSP कल्पना वर्मा निलंबित..जानिए क्या है पूरा मामला..!!
Thu, Feb 5, 2026
रायपुर।
रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा कंट्रोवर्सी की जांच रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी गई थी, वहीं अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि DSP ने कारोबारी से न सिर्फ बड़ी रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि वॉट्सऐप चैट के जरिए विभाग की खुफिया जानकारियां भी साझा की है। मामले में प्रशासन ने एक्शन लेते हुए कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।
देखें आदेश
आज सीएम साय जशपुर और रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल : मयाली-बगीचा विकास परियोजना का भी करेंगे भूमिपूजन
Thu, Feb 5, 2026
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर 12.10 मयाली में “मयाली-बगीचा विकास परियोजना” का भूमिपूजन करेंगे।
इसके बाद सीएम साय शाम 5.15 को राजधानी रायपुर के लिए जशपुर से रवाना होंगे और सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में शाम 6 बजे बैठक करेंगे। वहीं शाम 7.30 बजे रायपुर प्रेस क्लब के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और रात 8.50 को मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।