Breaking : सौम्या चौरसिया को ED ने कोर्ट में किया पेश
Wed, Dec 17, 2025
रायपुर।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया (Soumya Chaurasia arrested) को कल 16 दिसम्बर (मंगलवार) को गिरफ्तार किया था। वही सौम्या को आज ED की टीम ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया है।
आपको बता दें कि सौम्या चौरसिया को कल मंगलवार सुबह पूछताछ के लिए रायपुर बुलाया गया था, उसके बाद शाम को गिरफ्तारी की है। वहीं आज उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया है।
30 मई 2025 को कोल लेवी घोटाला और DMF घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया समेत 6 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद आरोपी रायपुर के सेंट्रल जेल से रिहा हो गए, जिसमें निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई भी शामिल थे।
कोर्ट ने कहा था कि जिस जगह पर रहेंगे उनका एड्रेस संबंधित थाने को देना होगा। सभी आरोपी लगभग 2 साल से जेल में बंद थे। सौम्या चौरसिया दिसंबर 2022 में गिरफ्तार हुई थी। जानकारी के मुताबिक जमानत पर रिहा होने के बाद सौम्या बेंगलुरु में रह रही थी।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में हंगामा : सदन में तख्ती लेकर पहुंचा विपक्ष
Wed, Dec 17, 2025
रायपुर। CG Assembly Winter Session 2025:
आज छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है। वहीं सदन में कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में हंगामा देखने को मिला। विपक्ष सदन में तख्ती लेकर पहुंचा। जिसे लेकर स्पीकर डॉ रमन सिंह ने इस पर आपत्ती जताई।
उन्होंने कहा कि, सदन में तख्ती लाना संसदीय नहीं है और प्रश्नकाल को बाधित ना करें। इस पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, अभी विपक्ष की भागवत नहीं सुनेंगे। वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में हंगामा जारी है।
कांग्रेस का आज बड़ा प्रदर्शन : नेशनल हेराल्ड मामले पर बीजेपी कार्यालय का घेराव
Wed, Dec 17, 2025
रायपुर –
राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने जा रही हैं। आज दोपहर 2 बजे कांग्रेस के द्वारा भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव करने जा रही हैं। बता दे की कांग्रेस आज नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का निर्णय जिसके तहत आज बीजेपी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के नेता मजूद रहेंगे।