Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: श्रीलंका क्रिकेट में जयसूर्या की हुई वापसी, इस पद से बदलेंगे टीम की दिशा

Jagbhan Yadav

Fri, Dec 15, 2023

श्रीलंका क्रिकेट में जयसूर्या की हुई वापसी, इस पद से बदलेंगे टीम की दिशा

SLC appoints Sanath Jayasuriya as Cricket Consultant: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व दिग्गज कप्तान सनथ जयसूर्या को पूर्णकालिक क्रिकेट सलाहकार नियुक्त किया है।

पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या। (Social Media)

SLC appoints Sanath Jayasuriya as Cricket Consultant: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने अपनी क्रिकेट में बेहतरी के लिए पूर्व दिग्गज कप्तान सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) को पूर्णकालिक क्रिकेट सलाहकार नियुक्त किया है। पूर्व बल्लेबाज ने बोर्ड के साथ एक साल के लिए करार किया है। जयसूर्या अपने इस कार्यकाल के दौरान श्रीलंकाई टीम के राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर अपनी पैनी नजर रखेंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सुधारने के लिए कोचिंग स्टाफ की भी निगरानी करेंगे।

मौजूदा समय में श्रीलंका क्रिकेट बदलाव के दौर से गुजर रही है। बीते बुधवार (13 दिसंबर) को ही बोर्ड ने नई चयन समिति का गठन किया है। जिसका अध्यक्ष पूर्व क्रिकेटर उपुल थरंगा को बनाया गया है। पांच सदस्यीय नए चयन समिति में पूर्व स्पिनर अजंता मेंडिस, इंडिका डि सरम, थरंगा परनविताना और दिलरुवान परेरा भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Best Fielding Award: सिराज, रिंकू और यशस्वी में हुई मेडल के लिए भिड़ंत, 29 वर्षीय खिलाड़ी सब पर पड़ा भारी

सनथ जयसूर्या का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:

बात करें सनथ जयसूर्या के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने श्रीलंका के लिए कुल 586 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 651 पारियों में 21032 रन निकले हैं। जयसूर्या के नाम टेस्ट फॉर्मेट की 188 पारियों में 40.07 की औसत से 6973, वनडे की 433 पारियों में 32.13 की औसत से 13430 और टी20 की 30 पारियों में 23.3 की औसत से 629 रन दर्ज है।

वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 532 पारियों में 440 सफलता प्राप्त की है। जयसूर्या के नाम टेस्ट की 140 पारियों में 34.35 की औसत से 98, वनडे की 368 पारियों में 36.75 की औसत से 323 और टी20 की 24 पारियों में 24.0 की औसत से 19 विकेट दर्ज है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें