Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: महेन्द्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, IPL में यह आंकड़ा छूने वाले बने पहले खिलाड़ी

Jagbhan Yadav

Mon, Apr 29, 2024

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 में वो कर दिया, जो अब तक कोई और खिलाड़ी नहीं कर सका. रोहित शर्मा और विराट कोहली भी धोनी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से काफी दूर हैं…

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

महेन्द्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, IPL में यह आंकड़ा छूने वाले बने पहले खिलाड़ी

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 में वो कर दिया, जो अब तक कोई और खिलाड़ी नहीं कर सका. रोहित शर्मा और विराट कोहली भी धोनी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से काफी दूर हैं…

नईदिल्ली (ए)। एमएस धोनी आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में बैटिंग के लिए उतरे थे. धोनी ने 2 गेंदों में नाबाद रहते हुए 5 रन बनाए. धोनी को मैदान पर उतरता देख फैंस के मानिए पैसे वसूल हो गए थे. अब हैदराबाद के खिलाफ मैच के ज़रिए धोनी ने बड़ा कारनामा किया है. उन्होंने इतिहास रचते हुए आईपीएल का वह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जहां तक अभी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नहीं पहुंच सके हैं।

दरअसल धोनी आईपीएल इतिहास में 150 जीत का हिस्सा होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी अब तक यह आंकड़ा नहीं छू सके हैं. हैदराबाद के खिलाफ मैच में धोनी बतौर प्लेयर 150वीं आईपीएल जीत का हिस्सा बने. धोनी इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 135 और राइजिंग पुणे सुपर जाइंट के लिए 15 जीत का हिस्सा रहे. चेन्नई की टीम 2016 और 2017 के दौरान बैन रही थी, जिसके चलते धोनी साइजिंग पुणे सुपर जाइंट का हिस्सा बने थे।

एमएस धोनी- 150 जीत
रवींद्र जडेजा- 133 जीत
रोहित शर्मा- 133 जीत
दिनेश कार्तिक- 125 जीत
सुरेश रैना- 125 जीत.

बता दें कि एमएस धोनी अब तक आईपीएल 2024 में नाबाद हैं. कोई भी गेंदबाज़ उनका विकेट नहीं ले सका है. माही ने अब तक सात पारियों में बैटिंग कर ली है, जिसमें 259.46 के स्ट्राइक रेट से 96 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत अनंत का रहा है क्योंकि वह एक बार भी आउट नहीं हुए।

धोनी का हाई स्कोर 16 गेंदों में 36* रनों का रहा है, जो उन्होंने इस सीज़न में पहली बार बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि बाकी के मैचों में उन्हें कोई आउट कर पाता या फिर वह पूरे सीज़न ही नाबाद रहते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें