Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

विराट कोहली नहीं, : अब ये खिलाड़ी बना नंबर वन, देखिए टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

Jagbhan Yadav

Wed, Jan 21, 2026

ICC ODI Rankings : न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में इतिहास रचते हुए नंबर एक बल्लेबाज की कुर्सी पर कब्जा किया है। मिचेल ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 845 अंक के साथ हासिल की है।

पिछले सप्ताह मिचेल दूसरे नंबर पर थे और केवल कुछ अंक से विराट कोहली से पीछे थे। लेकिन इस बार उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ते हुए शानदार लीड बना ली है।

विराट कोहली की रैंकिंग में गिरावट

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब ICC ODI रैंकिंग में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच में शतक लगाया, लेकिन टीम इंडिया मैच और सीरीज हार गई। इस समय कोहली की रेटिंग 795 अंक है, जो पिछले सप्ताह 784 थी।

 ICC ODI Rankings 2026 रोहित शर्मा भी पीछे, चौथे स्थान पर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भी इस बार रैंकिंग में नुकसान हुआ है। वे अब चौथे नंबर पर हैं, उनकी रेटिंग 757 है। भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की शुरुआत में रोहित पहले नंबर पर थे, लेकिन पूरे सीरीज में उनके बल्ले से केवल 61 रन ही आए।

ICC ODI रैंकिंग – टॉप 5 बल्लेबाज

  1. डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) – 845 रेटिंग

  2. विराट कोहली (भारत) – 795 रेटिंग

  3. इब्राहिम जादरान – 764 रेटिंग

  4. रोहित शर्मा (भारत) – 757 रेटिंग

  5. शुभमन गिल (भारत) – 723 रेटिंग

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें