Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

, परिवहन विभाग ने कंपनी को भेजा नोटिस

राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

विष्णुदेव साय ने दी 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देगी सरकार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: आ गया Jio AirFiber का सबसे सस्ता प्लान, अब आधे खर्च में लग जाएगा नया कनेक्शन

Jagbhan Yadav

Mon, May 27, 2024

Jio AirFiber लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए AirFiber के नए क्वाटर्ली प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं. इसी के साथ, कंपनी ने छह महीने के प्लान पर लगने वाले इंस्टॉलेशन चार्ज भी आधा कर दिया है, यानी अब 1,000 रुपये की जगह केवल 500 रुपये ही देना होगा. नए क्वाटर्ली पैक में 888 रुपये के प्लान को छोड़कर लगभग सारे प्लान्स शामिल हैं. बता दें कि पहले आप इन प्लान्स को केवल 6 महीने या 12 महीने के लिए ही ले सकते थे.

अब 6 महीने वाला प्लान लेने की जरूरत नहींं

अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि कंपनी अब एक नया विकल्प लेकर आई है, जो सिर्फ 3 महीने का है. इसका मतलब है कि अब जियो एयर फाइबर का नया कनेक्शन लगवाने वाले लोग कम से कम 3 महीने का प्लान भी खरीद पाएंगे. उन्हें 6 महीने का ही मिनिमम प्लान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जियो ने एयरफाइबर सर्विस में हुए इन बदलावों की डिटेल्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है.

जियो एयरफाइबर का नया कनेक्शन लेने के लिए अब यूज़र्स को पहले जितने बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे. इसे आप एक उदाहरण के जरिए भी समझ सकते हैं. जियो एयरफाइबर का सबसे सस्ता प्लान 599 रुपए प्लस 18% GST में मिलता है. पहले यूज़र्स को इस प्लान के साथ एयरफाइबर का कनेक्शन लगवाने के लिए कम से कम 6 महीने का प्लान यानी ₹599*6=₹3,594 के साथ ₹1000 इंस्टॉलेशन चार्ज यानी कुल मिलाकर ₹4,594 प्लस जीएसटी देना पड़ता था.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें