Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

जानें अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल का समय सहित संपूर्ण पंचांग

आज 7 अगस्त को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

UP में खूंखार कुत्तों का कहर! : 4 साल के मासूम को झुंड ने जिंदा नोचा, शव की हालत देखकर कांपा परिजनों का कलेजा

Jagbhan Yadav

Wed, Mar 4, 2026

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के सुकली गांव में आवारा कुत्तों के हमले में चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, सुकली गांव निवासी खुर्शीद का चार वर्षीय पुत्र अर्श घर से अकेले निकल गया। वह गांव से लगभग 500 मीटर दूर जंगल की ओर पहुंच गया। इसी दौरान वहां घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे अकेला पाकर हमला बोल दिया। 

कुत्तों के हमले से मासूम जमीन पर गिर पड़ा और झुंड ने उसे बुरी तरह नोच डाला। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पिता जंगल की ओर पहुंचे तो देखा कि कुत्ते बच्चे को नुकीले दांतों से नोच रहे थे। उन्होंने बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाकर अर्श को उठाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन उसे लेकर अस्पताल के लिए निकले, जहां रास्ते में ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मासूम के लहूलुहान शव को देखकर घर में कोहराम मच गया। गांव वालों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह पहले इन्हीं कुत्तों ने सलमान को घायल कर दिया था, जबकि चार दिन पूर्व सोनू पर भी हमला किया गया था। प्रधान पति विजयपाल ने बताया कि आवारा कुत्ते जंगल की ओर से गांव में आ गए हैं। वहीं रेंजर संतोष मठपाल ने कहा कि आवारा कुत्ते वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें