Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल

आज मेष, सिंह और मकर राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बरेली: साक्षी मिश्रा पहुंचीं थाने...9 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस, जानिए पूरा मामला

Jagbhan Yadav

Sun, Jun 30, 2024

बरेली, द न्यूज़ इंडिया । अजितेश से अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली साक्षी मिश्रा ने अपने ससुर समेत नौ लोगों के खिलाफ अभद्रता करने और धमकी देने का इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें, साक्षी मिश्रा इससे पहले भी अपने ससुर व सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हरीश नायक पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा चुकी हैं। 

आरोप है कि दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में चार्जशीट लगने के बाद से उनके ससुर हरीश नायक लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। साक्षी मिश्रा का आरोप है कि बीते दिनों ससुर हरीश नायक के कहने पर उनका रिश्तेदार जतिन घर पर आया था।

जिसके बाद वह साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश को गाली देने लगा। इस दौरान सूचना पर पहुंचे पुलिसवालों की मौजूदगी में भी ससुर हरीश नायक, ददिया सास सुशीला, जतिन, यशि, श्रुति, हिमांशी, शील कुमार, निलिमा और बबीता अभद्रता की गई। जिसका वीडियो बनाने पर फोन छीनने की कोशिश की गई। वहीं शनिवार को साक्षी मिश्रा ने इज्जतनगर थाने पहुंचकर घटना का वीडियो देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुर और ददिया सास समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जीत के बाद मना जश्न, रात में तिरंगे लहराते सड़कों पर निकले क्रिकेट प्रेमी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें