: मुख्यमंत्री योगी ने बांदा पुलिस को दी सौगात: तिन्दवारी में बनेगा अग्निशमन केंद्र
Jagbhan Yadav
Fri, Dec 1, 2023
- राजेंद्र यादव •
बांदा। जिले के विकासखंड तिंदवारी में जल्द ही अग्निशमन केंद्र के आवासीय अनवासीय भवनों का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मंजूरी प्रदान करते हुए 1188.96 लाख धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिस को आधुनिकीकरण बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास के अंतर्गत बांदा पुलिस को सौगात देते हुए विकासखंड तिंदवारी में अग्निशमन केंद्र के आवासीय अनावासीय भवनों के निर्माण की मंजूरी प्रदान की गई है। विकास खंड तिन्दवारी में अग्निशमन केंद्र बन जाने से स्थानीय लोगों को इसका फायदा मिलेगा। अग्निकांड की घटनाओं पर जल्दी अंकुश लगाया जा सकेगा इस बात की जानकारी गृह विभाग द्वारा ट्वीट करके दी गई है।


Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन