Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

नवाचार और उद्यमिता के असीमित अवसर

संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान

की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री साय

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश……

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: आफत की गर्मी : आसमान से बरस रही आग, महोबा में लू और बुखार की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत

Jagbhan Yadav

Tue, May 28, 2024

महोबा. उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. महोबा जिले में मंगलवार को लू और बुखार की चपेट में आने से मासूम समेत छह लोगों की मौत हो गई. वहीं, जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजों की भरमार रही.

जनपद हमीरपुर के बिलहड़ी गांव निवासी जयकिशोर प्रजापति (52) ट्रक चालक था. मंगलवार को वह अपने भांजे बाबू प्रजापति के साथ गिट्टी लेने पत्थरमंडी कबरई जा रहा था. झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर टोल प्लाजा रिवई के पास अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया. भांजे ने उसे सीट पर लेटाकर मुंह पर पानी की छींटे मारे और स्वयं ट्रक चालक चलाकर कबरई पहुंच जयकिशोर को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

इसे भी पढ़ें – Weather News: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी, कई लोगों की मौत, झांसी में 48 से पार हुआ पारा, यहां रेड अलर्ट जारी

भांजे ने मामा की मौत लू से होने की जानकारी पुलिस को दी है. इसी तरह पचपहरा निवासी पल्टू (60) राजस्व संबंधी कार्य से तहसील महोबा आया था. जहां वह अचेत होकर गिर गया. साथ आए गांव के कुछ लोग उसे अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना कबरई के खरका निवासी रामनारायण वर्मा (60) बकरियां चराने खेत गया था तभी उसे लू लग गई.

तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. कोतवाली चरखारी के बम्हौरीकलां निवासी खलबल (58) सोमवार को खेत पर बकरियां चरा रहा था. जहां लू की चपेट में आने से हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई. 

वहीं, थाना खरेला के पुन्नियां निवासी सुरेंद्र के दो माह के बेटे अंकित को दो दिन से बुखार आ रहा था. देर रात अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए. जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई. शेखूनगर निवासी शकीला बेगम (45) की सोमवार की शाम अचानक हालत बिगड़ गई. आनन-फानन परिजन उसे जिला अस्पताल लाए. जहां उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई लेकिन घर पहुंचते ही दोबारा हालत बिगड़ने से उसकी जान चली गई.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें